तेलंगाना में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-सीपीआई और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी-सीपीआईएम लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देंगे। सीपीआईएम के नेताओं ने कल इस सिलसिले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाक़ात की। दोनों पार्टियों ने भोंगीर को छोडकर, बाक़ी सभी जगहों से अपना नाम वापस ले लिया है। रेवंत रेड्डी ने कहा कि उन्होंने भोंगीर सहित सभी निर्वाचन-क्षेत्रों में कांग्रेस को समर्थन देने की अपील की है ताकि वोटों का बंटवारा न हो और भारतीय जनता पार्टी को पराजित किया जा सके। सीपीआईएम ने भोंगीर से अपना उम्मीदवार खड़ा किया है। भोंगीर से नामांकन वापस लेने का कल अंतिम दिन है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने राज्य में किसी भी सीट पर अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...