Categories: News-Headlines

तेज गति से आर्थिक प्रगति हासिल करने के लिए डिजिटल कनेक्टिविटी को आगे बढ़ाने में दूरसंचार क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि तेज गति से आर्थिक प्रगति हासिल करने के लिए डिजिटल कनेक्टिविटी को आगे बढ़ाने में दूरसंचार क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे आज नई दिल्ली में भारतीय डाक, दूरसंचार लेखा और वित्त सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियो को संबोधित कर रही थीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि डिजिटल इंडिया पहल सरकार को अधिक दक्षता और पारदर्शिता के साथ विभिन्न सार्वजनिक सेवाएं प्रदान करने में मदद कर रही है। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में इससे वंचित लोगों को जोड़ने के लिए प्रयास जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया। भारतीय नौसेना सामग्री प्रबंधन सेवा के अधिकारियों को संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय नौसेना समुद्री हितों, व्यापार मार्गों की सफलतापूर्वक रक्षा और संकट के समय सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि भारतीय नौसेना सामग्री प्रबंधन सेवा के सदस्यों के रूप में उन्हें नौसैनिक जहाजों, पनडुब्बियों और विमानों को महत्वपूर्ण आपूर्ति की उपलब्धता सुनिश्चित करने में प्रमुख जिम्मेदारियां निभानी होंगी।

केंद्रीय अभियांत्रिकी सेवा के अधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के आर्थिक विकास के लिए सड़क संपर्क और बुनियादी ढांचा महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में सरकार ने नए राजमार्गों के निर्माण और मौजूदा राजमार्गों को अपग्रेड करने के लिए कई पहल की हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि इससे माल परिवहन में तेजी आएगी और लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी और रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने अधिकारियों से सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सर्वोत्तम इंजीनियरिंग और तकनीकी समाधानों का उपयोग करने का आग्रह किया। भारतीय नौसेना सामग्री प्रबंधन सेवा के अधिकारियों, केंद्रीय इंजीनियरिंग सेवाओं के सहायक कार्यकारी अभियंताओं, भारतीय डाक और दूरसंचार लेखा तथा वित्त सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात की।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

4 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

5 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.