तुर्की और सीरिया में आज तड़के आए 7.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 500 से अधिक लोग मारे गए हैं। तुर्की में कम से कम 284 लोग मारे गए और 2 हजार 300 से अधिक घायल हुए हैं। सीरिया में कम से कम 237 लोगों के मारे जाने और 639 के घायल होने का समाचार है। मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका है। तुर्की के उपराष्ट्रपति ने कहा है कि 10 शहरों में एक हजार 700 से अधिक इमारतों को नुकसान पहुंचा है।
गाजियानतेप, कहरामनमरस, हाते, उस्मानिया, आदियामन, मालत्या, सैनलिउर्फा, अदाना, दियारबाकिर और किलिस शहर सबसे बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। तुर्की में आज आया भूकंप 100 से अधिक वर्षों में आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक है। भूकंप से पूरा क्षेत्र प्रभावित हुआ है। सीरिया के सरकारी मीडिया ने कहा कि अलेप्पो प्रांत में बड़ी संख्या में इमारतें ढह गईं हैं। लेबनान और साइप्रस में भी झटके महसूस किए गए।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment