Categories: News-Headlines

अदाणी समूह में LIC-SBI के निवेश के मुद्दे पर विपक्षी दलों का विरोध, संसद के दोनों सदनों की कार्रवाई दिनभर के लिए स्‍थगित

अदाणी समूह के मुद्दे पर विपक्षी दलों के विरोध के बाद संसद के दोनों सदनों की कार्रवाई दिनभर के लिए स्‍थगित हो गई है। आज सुबह जब लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्षी दल मामले की जांच संयुक्त संसदीय समिति से कराने की मांग करने लगे। कांग्रेस, डीएमके और अन्य दलों के सदस्य अपनी मांग के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सदन के बीचों बीच आ गए। तृणमूल कांग्रेस, जेडीयू, शिवसेना (उद्धव गुट) और अन्य विपक्षी सदस्य भी हंगामा करने लगे। हंगामे के बीच स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि सदन बहस और चर्चा के लिए है और कार्यवाही को पूर्व नियोजित तरीके से रोकना उचित नहीं है। ओम बिड़ला ने कहा कि वह हर सदस्य की बात सुनने को तैयार हैं और सदन की कार्यवाही बाधित करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सदन में नारेबाजी करना देश के लोगों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने सदस्यों से सदन को चलने देने का बार-बार आग्रह किया। हंगामा जारी रहने के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी।

राज्यसभा में भी आज सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने पर ऐसा ही नजारा देखने को मिला। सभापति जगदीप धनखड़ ने अदाणी समूह के मुद्दे पर विपक्षी दलों के स्थगन नोटिस को अस्वीकार कर दिया। इसके बाद कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके, समाजवादी पार्टी, शिवसेना (उद्धव गुट), वामपंथी और अन्य विपक्षी सदस्यों ने शोर मचाया। जगदीप धनखड़ ने सदस्यों से सदन की निर्धारित कार्यवाही चलने देने की अपील की। लेकिन विपक्षी सदस्यों का हंगामा जारी रहने पर सभापति ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

4 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

4 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.