फिलीपींस में, शक्तिशाली तूफ़ान की आशंका के मद्देनजर देश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में हज़ारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
फिलीपीन्स के मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार तूफान तेजी से देश के मध्य-पूर्वी खंड में दीनागट के द्वीप प्रांत की ओर बढ रहा है। मौसम विभाग ने अगले 12 घंटों में देश के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान की चेतावनी दी।