तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोआन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदेमिर ज़ेलेंस्की से टेलीफोन पर बात करके यूक्रेन की स्थिति सहित संघर्षरत दोनों देशों के बीच बातचीत पर चर्चा की।
तुर्की के राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार राष्ट्रपति एर्दोआन ने वलोदेमिर जेलेंस्की से कहा कि उन्होंने हाल ही में नेटो शिखर सम्मेलन में यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता के लिए तुर्की का समर्थन व्यक्त किया था।
अंकारा ने युद्धरत पक्षों के बीच बातचीत को सुविधाजनक बनाने के लिए खुद को मध्यस्थ के रूप में पेश है। अंकारा के रूस और यूक्रेन दोनों के साथ घनिष्ठ संबंध हैं।