अमेरिकी सेना ने आज पूर्वी सीरिया मे ईरान समर्थित आतंकी गुट – इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कोर के दो ठिकानों पर हमले किए हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने एक बयान में कहा कि इराक और सीरिया में 17 अक्तूबर से अमेरिकी सैनिकों के खिलाफ जारी हमलों के जवाब में यह रक्षात्मक कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये हमले इस्राइल और हमास के बीच जारी युद्ध से अलग हैं।
अमेरिकी सेना ने सीरिया मे ईरान समर्थित आतंकी गुट – इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कोर के दो ठिकानों पर हमले किए