भारत ने कोलकाता में न्यूजीलैंड को तीसरे और अंतिम टी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच में 73 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही, भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला तीन-शून्य से जीत ली। अब दोनों टीमें कानपुर में बृहस्पतिवार से शुरू हो रही दो टैस्ट मैचों की श्रृंखला में आमने-सामने होंगी।
अक्षर पटेल को प्लेयर ऑफ द मैच जबकि रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।