तालिबान ने पाकिस्तान में हाल के हमलों में अफगान की संलिप्तता के दावे को खारिज किया

तालिबान ने पाकिस्तान में हाल के हमलों में अफगान की संलिप्तता के दावे को खारिज किया

तालिबान ने पाकिस्तान में हाल के हमलों में अफगान की संलिप्तता के दावे को बुधवार को खारिज करते हुए इसे ‘गैर जिम्मेदाराना एवं सच्चाई से परे’ बताया।

पाकिस्तान की सेना ने मंगलवार को कहा था कि मार्च में जिस आत्मघाती बम हमले में पांच चीनी अभियंताओं एवं एक पाकिस्तानी चालक की मौत हुई थी, उस हमले की साजिश पड़ोसी देश अफगानिस्तान में रची गयी थी और बम हमलावर एक अफगान नागरिक था।

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल अहमद शरीफ ने कहा है कि खैबर पख्तूनख्वा के बिशम जिले में 26 मार्च को हुए हमले के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Related posts

Leave a Comment