तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा कि राज्य में रहने वाले श्रीलंकाई शरणार्थियों की बेहतरी के लिए 317 करोड़ 40 लाख रुपये आवंटित किए जाएंगे। राज्य विधानसभा में मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बताया कि राज्य के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री और सांसद सहित एक परामर्श समिति श्रीलंकाई शरणार्थियों के कल्याण, उनके वीजा, प्रत्यावर्तन, शिक्षा, आजीविका और रोजगार के मुद्दों के निवारण के लिए बनाई जाएगी। शरणार्थी शिविरों में रह रहे ऐसे शरणार्थियों को जो उज्ज्वला योजना से लाभ प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं सरकार गैस सिलेंडर के लिए 400 रूपये देगी। सरकार ने 300 स्वयं सहायता समूहों में से प्रत्येक को एक लाख 25 हजार रुपये और देने का प्रस्ताव किया है। 321 स्वयं सहायता समूह जो पहले से ही सूक्ष्म एवं लघु उद्यम शुरू करने की योजना के लाभार्थी हैं सरकार प्रत्येक को 75 हजार रूपये देगी।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...