तमिलनाडु में शॉर्ट सर्विस कमिशन के कुल 124 पुरूषों और 29 महिला कैडिटों ने आज ऑफिसर प्रशिक्षण अकादमी से प्रशिक्षण पूरा किया। मित्र पड़ोसी देशों के 16 पुरूषों और 9 महिला कैडिटों ने भी ग्यारह महीनों की प्रशिक्षण अवधि पूरी की। वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल सी पी मोहंती ने परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने कैडिट सिद्धार्थ शर्मा को स्वॉर्ड ऑफ ऑनर तथा ओटीए स्वर्ण पदक और कैडिट डिंपल सिंह भाटी को रजत पदत प्रदान किया। इस अवसर पर नए कमिशन अधिकारियों ने देश और भारत के संविधान की निष्ठा के प्रति शपथ ली। इस समारोह में कैडिटों के अभिभावक भी उपस्थित थे।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...