तमिलनाडु में बाढ़ और बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए दो केंद्रीय दल राज्‍य के चार दिन के दौरे पर

तमिलनाडु में बाढ़ और बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए दो केंद्रीय दल राज्‍य के चार दिन के दौरे पर

तमिलनाडु में बाढ़ और बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए दो केंद्रीय दल राज्‍य के चार दिन के दौरे पर हैं। राज्‍य सरकार ने कहा है कि ये दल कल से आकलन कार्य शुरू करेंगे। एक दल राज्‍य के थूथूकुड़ी, कन्‍याकुमारी और वेल्‍लुर जैसे दक्षिणी जिलों का दौरा करेगा। इस दल में वित्‍त मंत्रालय में व्‍यय विभाग के सलाहकार, जल संसाधन मंत्रालय के निदेशक तथा विद्युत मंत्रालय के सहायक निदेशक और तमिलनाडु सरकार के दो अधिकारी हैं।

एक अन्‍य दल में गृह मंत्रालय में संयुक्‍त सचिव राजीव शर्मा, कृषि विभाग के निदेशक विजय राममोहन, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के क्षेत्रीय अधिकारी रणंजय सिंह और राज्‍य सरकार के दो अधिकारी हैं। यह दल चेन्‍नई, चिंगलपट्टू, कांचीपुरम, महाबलीपुरम, पुदुचेरी, कुडलौर, माइलादुथुरई, नागापट्टिनम, तिरूवरूर, तंजावुर और तिरूचिरापल्‍ली जाएगा। ये दोनों दल दिल्‍ली लौटने से पहले 24 नवंबर को मुख्‍यमंत्री के साथ विचार-विमर्श करेंगे।

Related posts

Leave a Comment