तमिलनाडु के राज्‍यपाल ने राज्‍य के मंत्री सेंथिल बालाजी की बर्खास्‍तगी का आदेश वापस लिया

तमिलनाडु के राज्‍यपाल ने राज्‍य के मंत्री सेंथिल बालाजी की बर्खास्‍तगी का आदेश वापस लिया

तमिलनाडु के राज्‍यपाल आर. एन. रवि ने राज्‍य के मंत्री सेंथिल बालाजी की बर्खास्‍तगी का आदेश वापस ले लिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस आदेश को स्‍थगित रखा गया है। राजभवन की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सेंथिल बालाजी को राज्‍य के मंत्रिमण्‍डल से कल बर्खास्‍त किया गया था।

इस बर्खास्‍तगी की विभिन्‍न राजनीतिक दलों ने आलोचना की थी। मुख्‍यमंत्री एम. के. स्‍टालिन ने कहा कि इस मामले को न्‍यायालय में ले जाया जाएगा। राज्‍यपाल के कार्यालय ने बर्खास्‍तगी के आदेश को वापस ले लिया। प्रवर्तन निदेशालय ने नौकरी के लिए नकदी लेने के मामले में सेंथिल बालाजी को गिरफ्तार किया था। सेंथिल बालाजी हृदय की शल्‍य क्रिया के बाद चेन्‍नई के कावेरी अस्‍पताल में उपचार करा रहे हैं। न्‍यायालय ने उनकी न्‍यायिक हिरासत को 12 जुलाई तक बढ़ा दिया है। सेंथिल बालाजी को 14 जून को तड़के गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उन्‍हें हृदय से संबंधित गंभीर बीमारी के कारण सरकारी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। वे बिना विभाग के मंत्री बने रहे, जिसके बाद कल उनकी बर्खास्‍तगी का आदेश जारी किया गया था।

Related posts

Leave a Comment