तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने केंद्र से श्रीलंका में 45 मछुआरों की रिहाई के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने की अपील की

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने केंद्र से श्रीलंका में 45 मछुआरों की रिहाई के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने की अपील की

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने केन्द्र से श्रीलंका में 45 मछुआरों और 138 मछली पकड़ने वाली नौकाओं की रिहाई के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने की अपील की है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि श्रीलंकाई नौसेना लगातार भारतीय मछुआरों के पारंपरिक अधिकारों का हनन कर रही है। उन्होंने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना के रवैये ने मछुआरों की आजीविका को खतरे में डाल दिया है और मछली पकड़ने वाली बस्तियों में भय और घबराहट पैदा कर दी है।

Related posts

Leave a Comment