तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर CRPF भर्ती घोषणा पर हस्तक्षेप करने की मांग की है।
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अपने पत्र में लिखा, सीआरपीएफ ने घोषणा की है कि 9,212 रिक्तियों में से 579 रिक्तियां तमिलनाडु में भरी जाएंगी। लेकिन तमिलनाडु से जिसने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है वह अपनी मातृभाषा में यह परीक्षा नहीं लिख सकता है। कुल 100 अंकों में से 25 अंक बुनियादी हिंदी समझ के लिए आवंटित किए गए हैं जिससे केवल हिंदी भाषियों को लाभ होगा। यह पूरी तरह से तमिलनाडु के आवेदकों की सद्भावना के खिलाफ है। यह मनमानी और भेदभाव है।