ड्रोन संबंधी नये नियमों से स्‍टार्टअप और इस क्षेत्र में काम कर रहे युवाओं को अत्‍यधिक मदद मिलेगी: प्रधानमंत्री मोदी

ड्रोन संबंधी नये नियमों से स्‍टार्टअप और इस क्षेत्र में काम कर रहे युवाओं को अत्‍यधिक मदद मिलेगी: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि ड्रोन के नये नियमों से स्टार्ट-अप्स और इस क्षेत्र में काम करने वाले युवाओं को बहुत मदद मिलेगी। ट्वीट संदेशों में श्री मोदी ने कहा कि इन नियमों से नवाचार, और कारोबार करने की नई उम्मीदें बनेंगी और नवाचार, प्रौद्योगिकी तथा इंजीनियंरिंग के माध्यम से भारत को ड्रोन हब बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि नये नियम इस क्षेत्र के लिए बहुत उपयोगी साबित होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये नियम विश्वास और स्वयं सत्यापन पर आधारित हैं और ड्रोन की स्वीकृति, अनुपालन संबंधी आवश्यकताओं तथा इस क्षेत्र में प्रवेश संबंधी बाधाओं को कम किया गया।

Related posts

Leave a Comment