अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प 2016 के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान एडल्ट फिल्म स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को धन देने से संबंधित मामले में मेनहट्टन की एक अदालत में अभियोग का सामना करने के लिए न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं। वे अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं, जो एक आपराधिक मामले का सामना करेंगे।
पुलिस और अदालत के अधिकारी तथा खुफिया सेवा के एजेंट की डॉनल्ड ट्रम्प को आज मेनहट्टन के निचले अदालत परिसर में ले जाने की संभावना है। अदालत में अभियोग का सामना करने से पहले डॉनल्ड ट्रम्प की मेनहट्टन जिले के अटॉर्नी एल्विन ब्रैग के कार्यालय में आत्म समर्पण करने की संभावना है। डॉनल्ड ट्रम्प के अटॉर्नी ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति इस मामले में दोषी नहीं होने का निवेदन करेंगे। उन्होंने स्टॉर्मी डेनियल्स को किसी प्रकार का भुगतान करने से संबंधित सभी आरोपों से इंकार किया है।