डेल्फ़्ट द्वीप के निकट कल रात श्रीलंकाई नौसेना की गोलीबारी में पाँच भारतीय मछुआरे घायल

डेल्फ़्ट द्वीप के निकट कल रात श्रीलंकाई नौसेना की गोलीबारी में पाँच भारतीय मछुआरे घायल हो गए। दो मछुआरे गंभीर रूप से घायल हुए है, जबकि तीन अन्य को मामूली चोटें आईं।

यह घटना तब हुई जब कराईकल से 13 भारतीय मछुआरों को लेकर आ रही एक मछली पकड़ने वाली नाव को श्रीलंकाई नौसेना ने श्रीलंका के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में रोक लिया।

भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने सुबह जाफ़ना शैक्षणिक अस्पताल में घायल मछुआरों से उनकी स्थिति का आकलन करने के लिए मुलाकात की। भारत ने इस घटना पर कड़ा विरोध जताया है और वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने श्रीलंका के विदेश मंत्रालय के समक्ष आपत्ति दर्ज की है।

Related posts

Leave a Comment