डिजि यात्रा से अब तक एक लाख 60 हजार से अधिक लोगों ने विमान यात्रा की

डिजि यात्रा से अब तक एक लाख 60 हजार से अधिक लोगों ने विमान यात्रा की

डिजि यात्रा से अब तक एक लाख 60 हजार से अधिक लोगों ने विमान यात्रा की। हवाईअड्डों पर डिजि यात्रा बायोमीट्रिक बोर्डिंग व्‍यवस्‍था है जिसमें चेहरा पहचान प्रौदयोगिकी की सुविधा के अन्‍तर्गत यात्री आसानी से प्रवेश कर सकते हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा है कि डिजि यात्रा का ऐप यूज़र बेस चार लाख 22 हजार पार कर चुका है।

डिजि यात्रा की व्‍यवस्‍था सभी हवाई अड्डों पर चरणबद्ध ढंग से लागू की जा रही है। पहले चरण में दिल्‍ली, बेंगलूरू और वाराणसी हवाई अड्डों पर पिछले वर्ष पहली दिसम्‍बर से इसकी शुरूआत की गई थी। अब यह व्‍यवस्‍था इस वर्ष मार्च से कोलकाता, पुणे, विजयवाड़ा और हैदराबाद हवाई अड्डों पर लागू कर दी जायेगी।

Related posts

Leave a Comment