ट्वीटर अपनी जांच प्रक्रिया में संशोधन करेगा। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने विश्व की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी ट्वीटर को खरीदने के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समूची जांच प्रक्रिया में शीघ्र ही संशोधन किया जा रहा है। ट्वीटर खाताधारक की पहचान की जांच करने वाले ब्लूचेक के लिए प्रभार लगाने पर विचार कर रही है।
एलन मस्क ने इस बारे में अभी अंतिम फैसला नहीं किया है और यह योजना निरस्त की जा सकती है लेकिन कंपनी के अनुसार जांच प्रक्रिया ट्वीटर ब्लू का हिस्सा बन सकती है।
पहली शुल्क सेवा के प्लेटफॉर्म के रूप में ट्वीटर ब्लू पिछले वर्ष शुरू किया गया था।
