ट्राई ने 20 स्थानों पर दूरसंचार नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन करने के पश्चात ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट जारी की

ट्राई ने 20 स्थानों पर दूरसंचार नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन करने के पश्चात ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट जारी की

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं की सहायता से दिसंबर 2022 को समाप्त हुई तिमाही में मदुरै, एलुरु, करीमनगर, मंगलूरु, अमरावती, भीलवाड़ा, रेवाड़ी, भटिंडा, उज्जैन, वाराणसी, महेश्वर, टेंग्नौपाल, टेलीमुरा, दार्जिलिंग, राष्ट्रीय राजमार्ग ( 110 और 717ए) तथा असम एवं अरुणाचल प्रदेश और राष्ट्रीय राजमार्ग-(27, 127, 715, 15 व 13), रोहतक-रेवाड़ी राजमार्ग (एचडब्ल्यू), अजमेर-भीलवाड़ा राजमार्ग, उज्जैन से सेंधवा राजमार्ग, वाराणसी से लखनऊ राजमार्ग तथा भोपाल से सागर राजमार्ग जैसे बीस स्थानों तथा इनके आसपास के क्षेत्रों में डाटा ड्राइव टेस्ट आयोजित किए।

ये ड्राइव टेस्ट वॉयस और डाटा सेवाओं के लिए सेलुलर मोबाइल टेलीफोन सेवा प्रदाता कंपनियों द्वारा प्रदान की गई नेटवर्क गुणवत्ता का परीक्षण करने के लिए आयोजित किए गए थे। इस संबंध में हुए ड्राइव टेस्ट का विवरण नीचे दिया गया है;

क्र.सं. स्थान लाइसेंस सहित सेवा क्षेत्र (एलएसए)

मदुरै, तमिलनाडु

एलुरु , आंध्र प्रदेश

करीमनगर , आंध्र प्रदेश

मंगलूरु, कर्नाटक

अमरावती, महाराष्ट्र

भीलवाड़ा, राजस्थान

रेवाड़ी, हरियाणा

भटिंडा, पंजाब

उज्जैन, मध्य प्रदेश

वाराणसी, उत्तर प्रदेश (पूर्व)

महेश्वर, मध्य प्रदेश

टेंग्नौपाल, पूर्वोत्तर भारत

टेलीमुरा, पूर्वोत्तर भारत

दार्जीलिंग और कलिम्पोंग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग (110 व 717ए), पश्चिम बंगाल

असम और अरुणाचल प्रदेश तथा राष्ट्रीय राजमार्ग-(27, 127, 715, 15 व 13), पूर्वोत्तर भारत

रोहतक-रेवाड़ी राजमार्ग, हरियाणा

अजमेर-भीलवाड़ा राजमार्ग, राजस्थान

उज्जैन से सेंधवा राजमार्ग, मध्य प्रदेश

वाराणसी से लखनऊ राजमार्ग, उत्तर प्रदेश (पूर्व)

भोपाल से सागर राजमार्ग, मध्य प्रदेश

इन क्षेत्रों में सेवा प्रदान करने वाले सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के नेटवर्क के लिए “की परफॉरमेंस इंडिकेटर्स” (केपीआई) का मूल्यांकन किया गया था। वॉयस सेवाओं के लिए निर्धारित केपीआई हैं- कवरेज; कॉल सेटअप सक्सेस रेट (सीएसएसआर); ड्रॉप कॉल रेट; ब्लॉक कॉल रेट, हैंडओवर सक्सेस रेट; आरएक्स क्वालिटी। डाटा सेवाओं के लिए रखे गए “की परफॉरमेंस इंडिकेटर्स” हैं- डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट, वेब ब्राउजिंग डिले, वीडियो स्ट्रीमिंग डिले तथा लेटेंसी।

Related posts

Leave a Comment