ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सैयद ने प्रधान मंत्री अहमद हचानी को बर्खास्त कर दिया और उनके स्थान पर सामाजिक मामलों के मंत्री कामिल मद्दौरी को प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। राष्ट्रपति ने कल रात एक बयान में यह जानकारी दी। यह बर्खास्तगी देश के कई हिस्सों में पानी और बिजली कटौती संकट को लेकर बार-बार हो रहे विरोध प्रदर्शन के कारण की गई है। हचानी को पिछले साल अगस्त में ट्यूनीशिया के प्रधान मंत्री के रूप में नामित किया गया था। बर्खास्त होने से कुछ घंटे पहले हचानी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि सरकार ने वैश्विक चुनौतियों के बावजूद कई क्षेत्रों में प्रगति की है जिनमें देश की खाद्य और ऊर्जा जरूरतों को सुरक्षित करना शामिल है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...