टोक्यो ओलंपिक: मीराबाई चानू ने पहला रजत पदक जीता, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बधाई दी

टोक्यो ओलंपिक: मीराबाई चानू ने पहला रजत पदक जीता, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बधाई दी

टोक्यो ओलिम्पिक खेलों में भारत की मीरा बाई चानू ने वेट लिफ्टिंग के 49 किलोग्राम वर्ग में कुल 202 किलोग्राम भार उठा कर देश के लिए पहला रजत पदक जीत लिया है। स्वर्ण पदक चीन की झिहुई हाउ ने और इंडोनेशिया की कांतिका आयसाह ने कांस्य पदक जीता।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने मीरा बाई चानू को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट में कहा है कि साईकोम मीरा बाई चानू की जबरदस्त सफलता पर देश को गर्व है। यह वास्तव में पूरे देश की कामयाबी है। तोक्यो ओलिम्पिक खेलों में भारत की यह बेहतर शुरुआत है।

Related posts

Leave a Comment