टी-20 क्रिकेट विश्व कप में आज शाम शारजाह में अफगानिस्तान का मुकाबला स्कॉटलैंड से होगा। अफगानिस्तान आईसीसी टी-20 विश्व कप का अपना पहला मैच खेलेगा। स्कॉटलैंड ने अपने ग्रुप स्टेज टेबल में शीर्ष पर रहने के बाद सुपर-12 स्टेज के लिए क्वालीफाई किया। उसने अपने तीनों मैच जीते हैं।
कल पाकिस्तान ने अपने ग्रुप के पहले मैच में दुबई में भारत को 10 विकेट से हरा दिया। जीत के लिए 152 रन का लक्ष्य पाकिस्तान ने बिना कोई विकेट गंवाए 17 ओवर और पांच गेंदों में ही हासिल कर लिया।
एक अन्य मैच में श्रीलंका ने बांग्लादेश को पांच विकेट से हरा दिया। बांग्लादेश के 172 रन के लक्ष्य को श्रीलंका ने अठारह ओवर और पांच गेंद में हासिल कर लिया।