झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन आज विपक्षी दल के हंगामे के बीच चार हजार 981 करोड़ रुपये का तीसरा अनुपूरक बजट पारित हो गया। हालांकि तीसरे अनुपूरक बजट पर लाए गए कटौती प्रस्ताव के जरिए भाजपा विधायक अनंत ओझा ने कहा कि पिछले दो अनुपूरक बजट की राशि खर्च नहीं हो पाई, इसलिए तीसरा अनुपूरक बजट लाने का कोई औचित्य नहीं है। इससे पहले आज दिन में राज्य के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर ओराँव ने आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की। बजट सत्र के दौरान डॉ. रामेश्वर ओरांव कल वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए वर्तमान गठबंधन सरकार का अंतिम बजट भी पेश करेंगे।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...