झारखंड में इस मानसून में कई जिलों में 35 प्रतिशत से कम वर्षा हुई है। किसान सूखे जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं। धान की फसल की बुवाई दस प्रतिशत से कम हुई है। राज्य के कृषि विभाग ने पलामू, गढवा, गोड्डा, दुमका और चत्रा सहित 13 चयनित जिलों में सूखे की स्थिति से निपटने के लिए प्रबंध किए गए हैं।
रांची के क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने आगामी तीन-चार दिनों में झारखंड के कुछ भागों में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। इस बीच समूचे राज्य में कम वर्षा हुई है। पश्चिम सिंघभूम जिले में कल सबसे अधिक 53 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।