जून में भारत का कुल निर्यात लगभग 65 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में यह 22 प्रतिशत अधिक है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश का कुल निर्यात एक खरब 90 अरब डॉलर रहने का अनुमान है।
इस वर्ष जून में देश का कुल आयात 82 अरब डॉलर से अधिक रहने का अनुमान है। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में यह 55 प्रतिशत अधिक है।
