वैश्विक प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद इस साल जुलाई में भारत का कुल निर्यात 59 अरब 43 करोड़ डॉलर होने का अनुमान है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने बताया है कि इस वर्ष जुलाई के दौरान कुल व्यापार घाटा 8 अरब 35 करोड़ डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 15 अरब 24 करोड डॉलर था। व्यापारिक व्यापार घाटा भी इस वर्ष जुलाई में 20 अरब 67 करोड डॉलर हो गया, जबकि पिछले वर्ष जुलाई में यह 25 अरब 44 करोड़ डॉलर था। लौह अयस्क निर्यात में पिछले साल जुलाई की तुलना में इस जुलाई में 962.82% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। इसी तरह इलेक्ट्रॉनिक सामान, चीनी मिट्टी , कांच के बर्तन और कृषि निर्यात में भी वृद्धि दर्ज की गई है।
Related posts
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख...
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने को लेकर बहस तेज, पूर्व क्रिकेटर ने BCCI से चयन प्रक्रिया पर अहम सवाल उठाए।
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?’ दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल भारतीय...
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका...