भारत की अध्यक्षता में जी-20 व्यापार और निवेश समूह की मंत्री स्तर की दो दिवसीय बैठक आज जयपुर में सम्पन्न हुई। इस बैठक में जी 20 के सदस्य देशो और आमंत्रित देशों के मंत्रियों और व्यापार और निवेश से जुडे संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में विस्तार से चर्चा के बाद सभी प्रतिनिधि वैश्विक व्यापार और निवेश को सरल और सहज बनाने पर सहमत हुए। बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि इस बैठक में तीन विषयों पर लिये गये निर्णय ऐतिहासिक है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्टीय स्तर पर ग्लोबल वैल्यू चेन की मैपिंग और उसे एक पटल पर लाने पर सहमति बनी है। उन्होंने बताया कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को सरलता से सूचनाएं पहुंचाने के लिए जयपुर कॉल फॉर एक्शन को अपनाया गया है। साथ ही अंतराष्टीय व्यापार में डिजिटलाइजेशन को बढावा देने का निर्णय भी किया गया है।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...