जीएसटी परिषद की 47 वीं बैठक कल चंडीगढ़ में होगी

जीएसटी परिषद की 47 वीं बैठक कल चंडीगढ़ में होगी

जीएसटी परिषद की 47 वीं बैठक कल चण्‍डीगढ में होगी। केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन बैठक की अध्‍यक्षता करेंगी। दो दिन की इस बैठक में वित्‍त राज्‍य मंत्री पंकज चौधरी, राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्‍त मंत्री तथा केंद्र और राज्‍य सरकारों के वरिष्‍ठ अधिकारी भाग लेंगे।

जीएसटी परिषद की पिछली बैठक नई दिल्‍ली में आयोजित की गई थी। इसमें कपडे पर जीएसटी दरों में बदलाव के बारे में निर्णय टाल दिया गया था। परिषद ने कपडे पर जीएसटी दर पांच प्रतिशत बनाए रखने का फैसला किया था।

Related posts

Leave a Comment