जापान के बोनिन द्वीपसमूह पर रिएक्‍टर पैमाने पर 6.9 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया

जापान के बोनिन द्वीपसमूह पर रिएक्‍टर पैमाने पर 6.9 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया

जापान के बोनिन द्वीपसमूह पर आज दोपहर बाद शक्तिशाली भूकंप आया। रिएक्‍टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6 दशमलव 9 मापी गई। भूकंप का केन्‍द्र दक्षिण तोक्यो से लगभग आठ सौ 75 किलोमीटर दूर पश्चिमी तट के द्वीपसमूह में था। मध्‍य तोक्‍यो में भी भूकंप के हल्‍के झटके महसूस किये गये। जापान मौसम विभाग के अनुसार यह भूकम्‍प दोपहर बाद लगभग दो बजकर छत्तीस मिनट पर आया।

भूकंप की वजह से सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। अभी तक जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

Related posts

Leave a Comment