मेष राशिफल: सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मित्र आप के कार्यों में सहायक होंगे। मन में किसी बात को लेकर दुविधा के चलते तनाव महसूस करेंगे।
वृषभ राशिफल: धन आगमन में हो रही रुकावटें दूर होगी। कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सफलता से ईर्ष्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे।
मिथुन राशिफल: धनार्जन के नये स्त्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।
कर्क राशिफल: रुके कार्य और योजनाओं को चालू स्थिति में लाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा। जीवन साथी का साथ मिलेगा।
सिंह राशिफल: कारोबार विस्तार के योग के बीच नए संपर्क आप को ख्याती दिलवा सकते हैं। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे।
कन्या राशिफल: नया काम शुरू करने से पहले अनुभवी लोगों और बड़ों से सलाह लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। कारोबार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
तुला राशिफल: आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदलें तो अच्छा होगा।
वृश्चिक राशिफल: भाग्योदय की संभावना के बीच कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। जो भी काम करें पूरे आत्मविश्वास और आनंद के साथ करें। निश्चित सफल होंगे।
धनु राशिफल: नौकरी में बदलाव के योग के बीच राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं। नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी।
मकर राशिफल: आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद के बीच रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जिन लोगों की आपने मदद की थी वही आज आप का विरोध करेंगे।
कुंभ राशिफल: वैचारिक मतभेद दूर होने के साथ ही कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लगता दिख रहा है। मांगलिक खर्च संभव हैं।
मीन राशिफल: आप की उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।