जातीय जनगणना के मुद्दे पर नीतीश कुमार के नेतृत्व में 11 राजनीतिक दलों ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 11 दलों के प्रतिनिधिमंडल ने जातीय जनगणना कराने के मुद्दे पर आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल में बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव, भारतीय जनता पार्टी के नेता और राज्य सरकार में मंत्री जनक राम शामिल थे।

प्रधानमंत्री से मिलने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उनकी मांगें सुनी। प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी को राज्य विधानसभा में जातीय जनगणना पर दो बार प्रस्ताव पारित किए जाने की जानकारी दी। इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा था कि जातीय गणना कराने से समाज के सभी वर्गों को फायदा होगा।

Related posts

Leave a Comment