जम्‍मू-कश्‍मीर में पुलवामा जिले के पंपोर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच कल रात से मुठभेड़ जारी

जम्‍मू-कश्‍मीर में पुलवामा जिले के पंपोर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच कल रात से मुठभेड़ जारी

जम्‍मू-कश्‍मीर में पुलवामा जिले के पंपोर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच कल रात से मुठभेड़ जारी है। कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर उमर मुश्‍ताक खांडे को घेर लिया है।

कल रात में देर से अवंतीपुर पुलिस को इत्‍लाह मिला था कि द्रंगबल पाम्‍पोर में दो टेरेरिस्‍ट छुपे हुए हैं तो आर्मी पुलिस सीआरपी मिलकर क्‍वाड्रन डाल दिया। क्‍वाड्रन डालने के बाद अंदर से फायरिंग आया फिर उसके बाद हम लोग सरेंडर करने का मौका दिए। सरेंडर नहीं किया। दो टेरेरिस्‍ट हैं जिसमें एक उमर खांडे भी है जो बहुत सारे किलिंग में इन्‍वॉल्‍व है। अभी तक आठ अक्‍तूबर के बाद से अभी तक में नौ एंकाउटर हुए हैं जिसमें कि 11 टेरेरिस्‍ट मारे जा चुके हैं, जिसमें दो सिटी के भी हैं। दो अभी फसां है उसको आईडैंटिफाई कर लिए हैं।

श्रीनगर में दो पुलिसकर्मियों की हत्‍या सहित अन्‍य आपराधिक घटनाओं में मुश्‍ताक शामिल था। इससे पहले, कल पुलवामा जिले में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में दो आतंकवादी मारे गए।

Related posts

Leave a Comment