जम्‍मू कश्‍मीर के कुपवाडा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड में लश्‍करे तैयबा के तीन पाकिस्‍तानी आतंकवादी मारे गये

जम्‍मू कश्‍मीर के कुपवाडा जिले में आज सवेरे सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड में लश्‍करे तैयबा आतंकी गुट के तीन पाकिस्‍तानी आतंकवादी मारे गये। कश्‍मीर पुलिस ने एक ट्वीट में बताया है कि कुपवाडा पुलिस को जुमागुंड गांव में आतंकवादियों के घुसपैठ का प्रयास करने की सूचना मिली थी। सेना और प्रदेश पुलिस द्वारा आतंकवादियों को इससे रोकने पर मुठभेड शुरू हुई।

आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। कश्‍मीर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि इस वर्ष विभिन्‍न अभियानों में सुरक्षाबलों ने 26 विदेशी आतंकवादियों को मार गिराया है। इनमें 16 जैशे मोहम्‍मद और 12 लश्‍करे तैयबा गुट के थे।

Related posts

Leave a Comment