जम्मू और कश्मीर में सेना ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास आतंकवादियों की घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया, जिससे कश्मीर घाटी में एक बड़ी त्रासदी टल गई।
सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के करीब अग्रिम क्षेत्र में अपनी सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे दो आतंकवादियों को रोक लिया। घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों पर गोलीबारी की गई, जिससे एक आतंकवादी मारा गया। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर दूसरा आतंकी पीओजेके की तरफ भागने में कामयाब हो गया।
रक्षा प्रवक्ता श्रीनगर कर्नल इमरोन मुसावी ने बताया है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस की खुफिया जानकारी के आधार पर, सुरक्षा बलों द्वारा एक संयुक्त अभियान चलाया गया था।
सेना ने नियंत्रण रेखा के पास सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे दो आतंकवादियों को रोक लिया। घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों पर गोलीबारी की गई जिससे एक आतंकवादी मारा गया। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर दूसरा आतंकी पाक के कब्जे वाले कश्मीर की तरफ भागने में कामयाब हो गया। सुबह एक तलाशी अभियान शुरू किया गया जिसके परिणामस्वरूप एक एके राइफल, दो पिस्तौल और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया।