जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम वन क्षेत्र में श्रीचंद टॉप पर सुरक्षाबलों द्वारा घेरा बंदी और तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी किए जाने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई थी।
मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान हिजबुल मुजाहिदीन आतंकवादी संगठन से जुड़े अशरफ मौलवी के रूप में हुई है। मारे गए दो अन्य आतंकियों की पहचान की जा रही है। खबर लिखे जाने तक इलाके में ऑपरेशन जारी था।
इस बीच, बारामूला में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी और लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी सहयोगी को गिरफ्तार किया है।