जम्मू-कश्मीर में सतर्क सैनिकों ने कल बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया। खुफिया एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस से ऐसी सूचना मिली थी कि आतंकवादी सीमावर्ती जिले पुंछ में बालाकोट सेक्टर से नियंत्रण रेखा पार करने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसके बाद निगरानी ग्रिड को उच्च अलर्ट पर रखा गया। सैनिकों ने बालाकोट सेक्टर में हमीरपुर इलाके में नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश कर रहे दो आतंकवादियों को मार गिराया।
जम्मू-कश्मीर में सतर्क सैनिकों ने कल बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया