जम्मू-कश्मीर में जम्मू संभाग के सांबा जिले में प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में रात का कर्फ्यू लगा दिया है ताकि सीमा सुरक्षा बल सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिक बेहतर तरीके से काम कर सके और किसी भी राष्ट्र विरोधी गतिविधि के षडयंत्र को नाकाम कर सके। सांबा के जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अनुच्छेद 144 के अंतर्गत रात्रि कर्फ्यू लगा दिया गया है। आदेश के अनुसार सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक किलोमीटर लंबी पट्टी पर रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नागरिकों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यदि किसी कारणवश आवागमन आवश्यक हुआ तो संबंधित व्यक्तियों को अपने पहचान पत्र सीमा सुरक्षा बल और पुलिस अधिकारियों को दिखाने होंगे। यदि कोई व्यक्ति निर्दिष्ट आदेश का उल्लंघन करता पाया गया तो उस पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जायेगी। यह आदेश दो महीने की अवधि तक प्रभावी रहेगा।
Related posts
Brazil vs Haiti Standings: ब्राजील और हैती के बीच मुकाबले में किसका पलड़ा भारी?
Brazil vs Haiti Standings: ब्राजील और हैती के बीच मुकाबले में किसका पलड़ा भारी? नई दिल्ली:...
ऐनी हैथवे तीसरी बार बनने वाली हैं मां, पति एडम शुलमैन के साथ करेंगी बेबी नंबर 3 का स्वागत
ऐनी हैथवे तीसरी बार बनने वाली हैं मां, पति एडम शुलमैन के साथ करेंगी बेबी नंबर...
GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने आया
GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने आया...