जम्मू-कश्मीर में सोमवार को कठुआ जिले के माचेड़ी क्षेत्र में सेना के एक ट्रक पर घातक आतंकी हमले के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग -एनएच-44 पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस आतंकी हमले में सेना के पांच जवान वीरगति को प्राप्त हो गए। हमारे जम्मू संवाददाता ने बताया कि इस आतंकी हमले के बाद केंद्रीय औद्योगिकी सुरक्षा बल -सीआईएसएफ, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल -सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस को उधमपुर के जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग -एनएच-44 पर तैनात कर दिया गया है। आज सुबह उधमपुर से गुजरे अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के 11वें जत्थे के गुजरने के परिदृश्य में यह कदम उठाया गया था। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षाबलों ने बहुस्तरीय सुरक्षा प्रबंध कर रखे हैं।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...