जम्मू कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास BSF द्वारा कल रात संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के बाद तलाशी अभियान चलाया गया

जम्मू कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास BSF द्वारा कल रात संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के बाद तलाशी अभियान चलाया गया

जम्मू कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास सांबा जिले के चमलियाल क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल-बीएसएफ द्वारा कल रात एक संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के बाद एक बड़ा खोज अभियान चलाया गया। हमारे जम्मू संवाददाता ने बताया कि सतर्क बीएसएफ जवान ने पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग की। सांबा जिले के रामगढ़ में चमलियाल सीमा पोस्ट पर तैनात बीएसएफ की जवानों ने पाकिस्तान की ओर से सुबह दो बजकर 30 मिनट पर ड्रोन मानकर हवा में एक लाल रंग का जलता बुझता प्रकाश दोखा और इसे नीचे गिराने के लिए दो दर्जन राउंड फायरिंग की। यह संदिग्ध ड्रोन वापस पाकिस्तान की तरफ चला गया। यह सुनिश्चित करने के लिए चमलियाल, सपवाल और नारायणपुर सीमा आउटपोस्ट के आसपास के गांवों में एक बड़ा खोज अभियान चलाया गया लेकिन ड्रोन पर से कोई हथियार या मादक पदार्थ नहीं गिराया गया।

Related posts

Leave a Comment