जम्मू-कश्मीर में आज सुबह शोपियां जिले के कापरेन इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद गुट का एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने बताया कि कुलगाम-शोपियां में आतंकी गतिविधियों में सक्रिय इस आतंकवादी की पहचान कामरान भाई के रूप में हुई है। ताजा समाचार मिलने तक तलाश अभियान जारी है।
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद गुट का एक आतंकवादी मारा गया