जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक बस दुर्घटना में पांच की मौत

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक बस दुर्घटना में पांच की मौत

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आज एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और लगभग 25 अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब पुंछ से जम्मू की ओर जा रही बस के चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस डेरी रैलीओट गांव में गहरी खाई में जा गिरी।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति दुख व्‍यक्‍त किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया है और मृतकों के निकट परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो – दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

Related posts

Leave a Comment