उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में करैरी क्षेत्र के वानीगाम पायीन में आज सुबह एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस के अनुसार आतंकवादियों के छिपे होने की जानकारी पर सेना और पुलिस के संयुक्त दल ने पायीन क्षेत्र में घेराबंदी कर खोजी अभियान चलाया। संयुक्त दल के संदेहात्मक स्थान पर पहुंचते ही छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया और उनकी पहचान की जा रही है। आतंकवादियों के पास से एक एके-47 राइफल और एक पिस्तौल समेत हथियार और गोला बारूद बरामद किये गये।
Related posts
Anthropic द्वारा विकसित Claude AI तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। जानिए यह AI मॉडल क्या है और टेक इंडस्ट्री में इसकी बढ़ती चर्चा के पीछे क्या वजह है।
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका सुरक्षा...
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख...
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने को लेकर बहस तेज, पूर्व क्रिकेटर ने BCCI से चयन प्रक्रिया पर अहम सवाल उठाए।
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?’ दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल भारतीय...