जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आतंकियों की मौजूदगी के बारे में मिली गुप्त सूचना के आधार पर जिले के दूरु के नौगांम शाहबाद में सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया और इस दौरान आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई।

अधिकारी ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान छुपे हुए आंतकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि बलों ने जवाबी कार्रवाई की जोकि मुठभेड़ में बदल गई।

उन्होंने कहा कि शुरुआती गोलीबारी के दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ जारी है और आगे के विवरण का इंतजार है।

Related posts

Leave a Comment