जम्मू-कश्मीर में पुंछ सेक्टर के सुरेनकोट उपसंभाग के चामरेर के जगंल में आतंकवादियों के साथ हुई एक मुठभेड में एक जेसीओ सहित सेना के पांच जवान शहीद हो गए हैं। सेना के जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेन्द्र आनन्द ने बताया कि पुंछ जिले के मुगल रोड के नजदीक जंगल में संदिग्ध घुसपैठियों के छिपने की विशेष सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया था। छिपे आतंकवादियों ने खोजी दल पर भारी गोलीबारी की जिसमें एक जेसीओ सहित पांच जवान घायल हो गए जिनकी बाद में मौत हो गई। आतंकवादियों को पकडने के लिए सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है। पुंछ सेक्टर के पास राजौरी के देहरा की गली (डीकेजी) इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...