नई दिल्ली: जन अधिकार पार्टी प्रमुख पप्पू यादव ने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय किया। पप्पू यादव कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।
पप्पू यादव ने कहा, मैंने बचपन से ही मोहन प्रकाश जी को संघर्ष करते देखा है और जीवन भर उनका आशीर्वाद मुझे मिलता रहा है। वह तब एक मजबूत आवाज हुआ करते थे और अब वह मेरे लिए एक विचारधारा हैं। हम हमेशा कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े रहे हैं। राहुल गांधी इस दुनिया में सबसे ज्यादा संघर्षशील व्यक्ति हैं। मुझे जो सम्मान मिला है और राहुल और प्रियंका गांधी ने मुझ पर और मेरी पार्टी पर जो विश्वास जताया है, वह मुझे आगे बढ़ाने के लिए काफी है। राहुल गांधी ने भारत के 130 करोड़ लोगों की दिल जीता है।