इस वर्ष जनवरी महीने में दूसरा सबसे बड़ा कुल जीएसटी संग्रह हुआ है जिसने पिछले वर्ष अक्तूबर में दूसरे सबसे अधिक रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। पिछले महीने में एक लाख 55 हजार करोड़ रूपए से अधिक कुल जीएसटी संग्रह हुआ। ये अब तक का दूसरा सबसे बड़ा संग्रह है। पिछले वर्ष अप्रैल में एक लाख 68 हजार करोड़ रूपए का कुल संग्रह हुआ था। जनवरी के संग्रह में केंद्रीय जीएसटी की 28 हजार 963 करोड़ रूपए, राज्य जीएसटी की 36 हजार 730 करोड़ रूपए, समेकित जीएसटी की 79 हजार 599 करोड़ रूपए की हिस्सेदारी रही। वर्ष 2022-23 में तीसरी बार जीएसटी संग्रह एक लाख 50 हजार करोड़ रूपए से अधिक हुआ। इस वर्ष जनवरी तक वर्तमान वित्त वर्ष में पिछले वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले, राजस्व जीएसटी राजस्व से 24 प्रतिशत अधिक रहा।
इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि डिजिटल निजी डेटा संरक्षण… Read More
नागर विमानन महानिदेशालय ने मॉनसून के बाद चारधाम के लिए हैलीकॉप्टर सेवा फिर शुरू करने… Read More
उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के उपभोक्ता मामले विभाग ने 22 सितंबर 2025… Read More
नई दिल्ली: भारत अपनी समृद्ध प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर संरक्षित और… Read More
राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (एनजेडपी), नई दिल्ली ने 17 सितंबर, 2025 की रात 8:00 बजे 29… Read More
बिहार में मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ अब कला, विज्ञान और वाणिज्य… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment