Categories: News-Headlines

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान ने दिल्ली चिड़ियाघर में अफ्रीकी हाथी ‘शंकर’ की अचानक मौत के कारण का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (एनजेडपी), नई दिल्ली ने 17 सितंबर, 2025 की रात 8:00 बजे 29 वर्षीय नर अफ्रीकी हाथी ‘शंकर’ के अचानक निधन की सूचना दी है।

मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं। आगे की जांच के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) बरेली, स्वास्थ्य सलाहकार समिति और मंत्रालय के प्रतिनिधियों की एक विशेषज्ञ टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पोस्टमार्टम और आवश्यक नमूने लेने के बाद, शव का उचित प्रक्रिया के अनुसार निपटान किया जाएगा।

नवंबर, 1998 में ज़िम्बाब्वे से आने के बाद, ‘शंकर’ 27 वर्षों से राष्ट्रीय प्राणी उद्यान परिवार का एक महत्वपूर्ण सदस्य रहा था। आगंतुक उसकी प्रशंसा करते थे और चिड़ियाघर के कर्मचारी उसके सौम्य स्वभाव और राजसी उपस्थिति के लिए उसे बहुत महत्व देते थे।

17 सितंबर की सुबह यह देखा गया कि ‘शंकर’ कम पत्ते और घास खा रहा था और उसे हल्का दस्त भी हो रहा था, लेकिन वह फल और सब्ज़ियां सामान्य रूप से ले रहा था। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान की पशु चिकित्सा टीम ने उसका उपचार किया और पशुपालन कर्मचारियों ने कड़ी निगरानी रखी।

उसी दिन शाम लगभग 7:25 बजे शंकर अचानक शेड में गिर पड़ा। आपातकालीन उपचार के बावजूद उनकी मृत्यु हो गई। 16 सितंबर 2025 तक किसी भी बीमारी या असामान्य व्यवहार की सूचना नहीं थी।

‘शंकर’ शक्ति, बुद्धि और प्रेम के प्रतीक था और चिड़ियाघर के कई सदस्य उनसे भावनात्मक रूप से जुड़े हुए थे। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान के निदेशक डॉ. संजीत कुमार ने कहा कि उनके निधन से उत्पन्न शून्य को चिड़ियाघर की टीम, आगंतुकों और संपूर्ण संरक्षण समुदाय गहराई से महसूस करेगा। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय प्राणी उद्यान और पूरे देश में चल रहे वन्यजीव कल्याण और संरक्षण प्रयासों का समर्थन करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

Leave a Comment

Recent Posts

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

9 hours ago

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More

9 hours ago

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

11 hours ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

11 hours ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.