छत्तीसगढ में आज एक आईईडी विस्फोट में सीमा सुरक्षा बल के दो जवान घायल हो गए। कांकेर जिले के कोयालीबेदा क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल और जिला पुलिस के एक संयुक्त दल के तलाश अभियान दौरान चिलबरास गांव के नजदीक यह विस्फोट हुआ। घटना में गंभीर रूप से घायल सुरक्षा बल के दोनों जवानों को इलाज के लिए राजधानी रायपुर ले जाया गया।
छत्तीसगढ़ में IED विस्फोट में सीमा सुरक्षा बल के दो जवान घायल